Dehradun News: नशे के खिलाफ युवा सहभागी नहीं, नेतृत्वकर्ता भी बनें: धामी
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण में युवाओं को केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका भी निभानी होगी। उन्होंने शुक्रवार को ओएनजीसी के डॉ. बीआर आंबेडकर ग्राउंड में आयोजित 'ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ उसके परिवार को भी प्रभावित करता है। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए खेल, योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खुद नशे से दूर रहने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.