देहरादून, जुलाई 10 -- Dehradun News: देहरादून। दून पुलिस ने प्रेमनगर क्षेत्र में एटीएम तोड़कर कैश चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है और ओला कैब चलाता है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि नौ जून की रात बैंक ऑफ महाराष्ट्र की निगरानी टीम ने पुलिस को सूचना दी कि उनके प्रेमनगर स्थित एटीएम में एक व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एटीएम मशीन को तोड़ रहे युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित थापा (22) निवासी सनातन मंदिर रोड, प्रेमनगर के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए पैसों की खातिर एटीएम में सेंधमारी कर रहा था। इससे पहले उसने आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम भी तो...