देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: देहरादून। नशे के आदी युवक को गिरफ्तार कर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई छह साइकिल बरामद की हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि वसुंधरा एंक्लेव निवासी शोभा सिंह ने रविवार को केस दर्ज कराया। बताया कि बीते 23 सितंबर दोपहर करीब एक बजे घर में कोई नहीं था। इस दौरान घर में खड़ी साइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने रविवार को उनकी शिकायत पर चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार रात संजय कॉलोनी पटेलनगर निवासी सौरभ अरोड़ा उम्र 27 वर्ष निवासी को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशान देही पर शोभा के घर से चोरी हुई साइकिल समेत छह साइकिलें बरामद की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...