Dehradun News: नशा मुक्ति और सीमा सुरक्षा के लिए आज दौड़ेगा दून
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: देहरादून। सीमा जागरण मंच, विमला देवी मेमोरियल शिक्षा समिति और एसएस डिफेंस एकेडमी की ओर से रविवार को सुबह सात बजे परेड ग्राउंड में परेड ग्राउंड मैराथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, नशा मुक्ति और ऑपरेशन सिंदूर की विशेष प्रस्तुति के जरिए सीमा सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। मैराथन को प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, मेयर सौरभ थपलियाल और एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल सहित अन्य अतिथि हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें विजेताओं को कुल Rs.18,400 के नकद पुरस्कार व मेडल दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- उत्तरांचल सिल्वर जुबली रन 2026 का भव्य आयोजन शुरुआती 500 धावकों को निःशुल्क टी-शर्ट मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.