देहरादून, नवम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून का वार्षिकोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद काला ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का पाठ भी पढ़ाया जाता है। विद्यालय की प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) के सहयोग से जेईई और नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में से चार ने जेईई मेन्स और दो ने नीट में सफलता हासिल की है। वहीं आठ विद्यार्थियों का सुपर-30 में चयन हुआ है।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित देशभक्ति नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: अंतरान्ग-2026: शेमफोर्ड के वार्षिकोत्सव में...