देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में शुक्रवार को नवाचार परिषद के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यालय और यूपीईएस देहरादून के बीच हुए सहयोग समझौते के तहत आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को नवाचार और रचनात्मक चिंतन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में यूपीईएस से मोहित नागपाल और दीक्षा सूद ने प्रतिभाग किया। उन्होंने छात्राओं को नए विचार विकसित करने समस्या पहचानने और उनके रचनात्मक समाधान खोजने के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया। समूहों में छात्राओं ने नए विचारों पर चर्चा की और समस्याओं के समाधान तलाशने की प्रक्रिया को समझा। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई और अन्य शिक्षक इस दौरान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...