देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर मोहेब्बेवाला वाला में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताई। मंगलवार को उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में मृत आत्माओं की शांति के लिए हवन यज्ञ किया।

एक्सप्रेस वे पर हादसों को लेकर चिंता मंगलवार को मोहब्बेवाला क्षेत्र में आयोजित यज्ञ के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित एक्सप्रेस हाईवे का एलाइनमेंट जानलेवा साबित हो रहा है, विगत कुछ दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में बेकसूर लोग इस एलाइनमेंट के भेंट चढ़ चुके हैं। सरकार को समय रहते एक्सप्रेस वे में एलाइनमेंट को सुधारने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाना चाहिएद। अन्यथा आज की तिथि तक सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई है। कहा कि कांग्रेस व अन्य ने उन बेकसूर निर्दोष आत्माओं क...