देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: नरेन्द्रनगर। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के भव्य समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। मेले के समापन समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और मां कुंजापुरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कुल 476.15 लाख रुपये (करीब 4.76 करोड़) की लागत वाले 5 बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मां कुंजापुरी का यह मेला हमारी संस्कृति और विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र के गांवों को आपदा से सुरक्षित करने के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक और...