देहरादून, अगस्त 31 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने सोमवार को डोईवाला विधानसभा के वार्ड संख्या 100 के रमोला मोहल्ले में विधायक निधि से 4.50 लाख रुपये की लागत से कराए गए श्री नागराज मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।विधायक गैरोला ने उम्मीद जताई कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्रवासियों को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प क्षेत्र का विकास, संस्कृति का सम्मान और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। इस अवसर पर वार्ड संख्या 100 की पार्षद स्वाति डोभाल, मंदिर समिति अध्यक्ष गौरव चंद रमोला, आचार्य देवेन्द्र दत्त गैरोला, हर्षमणि बिजल्वाण, नवीन पोखरियाल, मनीष रमोला, उम्मेद चंद रमोला, बृजेश सेमवाल, अनूप डोभाल, भगत सिंह नेगी, ज...