देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में लक्ष्मण सिद्ध नगर की नथुवावाला एवं बालावाला पूर्वी बस्ती में परंपरानुसार विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभाव के साथ मनाया गया। स्वयंसेवकों ने नथुवावाला से गुजरावाली के मुख्य मार्ग पर पथ संचलन निकाला।

विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन अनुशासन, एकरूपता एवं संगठनभाव से परिपूर्ण इस संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समाज में राष्ट्रनिष्ठा, सांस्कृतिक चेतना और सामूहिकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख शसंजय मुख्य वक्ता तथा डॉ. रामकृष्ण भट्ट कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। महानगर उत्तर के सह-संघचालक राजेंद्र रमोला की भी गरिमामयी उपस्...