देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से आयोजित नगर पालिका कप फुटबाल प्रतियोगिता में आरएन भार्गव, किक्स, एंव वाइनबर्ग एलन स्कूल ने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।सर्वे के मैदान में आयोजित अंडर 15 नगर पालिका फुटबाल कप के तहत खेले गए पहले मैच में आर एन भार्गव इंटर कालेज ने महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर को 7-1 से पराजित किया। आरएन भार्गव के राकेश ने दो, लक्की ने चार व आयूष ने एक गोल किया। शिशु मंदिर की ओर से दीपांशु ने एक गोल किया। दूसरे मैच में किक्स क्लब ने सेंट क्लेयर्स स्कूल को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में किक्स क्लब की ओर से अनुराग ने एक गोल किया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में वाइनबर्ग एलन स्कूल ने एफएटीसीएम को 3-1...