देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मसूरी में टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन हो गया है। छह सदस्यों में दो सदस्य निर्विरोध चुने गए।नगर पालिका परिषद मसूरी में टाउन वेंडिंग कमेटी के प्रथम चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन की देखरेख में संपन्न कराए गए। सुबह 9:30 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह 11:00 बजे तक मतदान हुआ।सभी पात्र मतदाताओं को मतदान का अवसर देने के उद्देश्य से 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बाद सुबह 11:15 बजे मतदान समाप्त कर स्ट्रॉन्ग रूम को प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील किया गया। इसके बाद प्रत्याशियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में मतगणना प्रारंभ की गई और परिणाम घोषित किए गए। जनरल सीट के लिए हुए चुनाव में ज्योति रावत को 49, गोदामबरी देवी को 47, संगी...