देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: नई टिहरी। विकास खंड चंबा के ग्राम सभा सिलोगी एवं ग्राम सभा खड़ीखाल भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन सहित विभिन्न स्थानीय समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाई। पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

समस्या समाधान का आश्वासन सिलोगी के ग्रामीणों ने गांव के लिए सड़क एवं छात्र संख्या कम होने पर विद्यालय बंद न किया जाय की मांग रखी। खड़ीखाल में बलबीर पुण्डीर ने आराकोट खड़ीखाल सड़क का डामरीकरण, पटवारी चौकी खुलवाने एवं एएनम सेंटर खुलवानी की मांग उठाई। धनाई ने कहा कि उनका प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में है।

पेयजल योजना का उल्लेख उन्होंन...