देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में छात्रसंघ अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य डा आदित्य कुमार मौर्य सहित महाविद्यालय में हाल ही में नियुक्त आठ प्राध्यापकों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया। छात्र संघ ने महाविद्यालय में पीजी कक्षायें शुरू करने की मांग करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत से दूरभाष पर बात भी की। सम्मान समारोह के दौरान छात्रसंघ ने क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाएं शुरू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। दूरभाष पर उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने छात्रहित को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आश्वासन दिया कि राजकीय महाविद्याल...