देहरादून, सितम्बर 24 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिला खेल कार्यालय, नरेंद्रनगर की ओर से अनुसूचित जाति के अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय साफ्टबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 26 व 27 सितंबर को बौराड़ी स्टेडियम, नई टिहरी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को खेल विभाग के मानकों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी व प्रतिभागिता के लिए खेल प्रशिक्षक साफ्टबाल राजेंद्र सिंह के मोबाइल नंबर 9568022304 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...