Dehradun News: नई टिहरी के लम्बगांव में दवा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण, अनियमितता पर दो फर्मों के संचालन पर रोक
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सीपी नेगी, औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा एवं पुलिस विभाग द्वारा टिहरी के लम्बगांव में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान औषधि विक्रय फर्मों में सीसीटीवी व्यवस्था, औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, भंडारण तथा अन्य वैधानिक अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो औषधि विक्रय फर्मों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसके अतिरिक्त, जिन फर्मों में अन्य अनियमितताएं पाई गईं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा निर्धारित समय में आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.