देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में 'ट्रैक फॉर ड्रग फ्री-भूमि'' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक वर्ग ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं एंटी ड्रग सेल के नोडल डॉ शनावर ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को एंटी ड्रग के प्रति सक्रिय सहभागिता करने का संकल्प के साथ नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं...