देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: देहरादून। मां नंदा देवी सिद्ध पीठ मंदिर कुरूड़ की नंदा देवी बड़ी जात आयोजन समिति द्वारा उत्तराखंड प्रेस क्लब में सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें नंद देवी बड़ी जात 2026 के निर्विघ्न समापन पर खुशी जताई गई।

आयोजन की जानकारी प्रेस वार्ता में समिति अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत और महासचिव अशोक कुमार गोड़ समेत अन्य पदाधिकारी ने बड़ी जात को लेकर बताया कि हर बार वर्ष की अवधि में होने वाली नंदाजात इस बार 5 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित की गई। यह ऐतिहासिक पद यात्रा रही, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु ने देवी की डोलिया छंतोलिया चौसिंग्या खाडु और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में हिस्सा लिया।

यात्रा की चुनौतियां बड़ी जात का आयोजन समिति ने सीमित संसाधनों में जनमानस के सहयोग से किया। विश्व की सब...