देहरादून, नवम्बर 14 -- Dehradun News: श्रीनगर । गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां भगवती से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। सांसद आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर श्रीनगर और पौड़ी के भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बद्रीनाथ राजमार्ग स्थित निजी होटल में आयोजित बैठक में श्रीनगर और पौड़ी विधानसभा क्षेत्रों के संगठनात्मक हालात, आगामी चुनाव की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। फिलहाल सांसद बलूनी पौड़ी विधानसभा की बैठक ले रहे हैं। बैठक में पौड़ी से पूर्व विधायक मुकेश कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, श्रीनगर विधानसभा प्रभारी वि...