देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: देहरादून। धर्मपुर चौक पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हरिद्वार के कनखल निवासी रितेश तेश्वर ने नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा साहिल बीते 27 जुलाई की सुबह 4:55 बजे अपनी बाइक से घंटाघर से करगी चौक जा रहा था। धर्मपुर चौक पर लापरवाही से आ रही कार के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साहिल दाएं पैर की हड्डी टूट कई और कई अन्य चोटें भी आईं। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि मंगलवार को मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...