देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: कलियर। धनौरी-कलियर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। माधोपुर निवासी अनस और सोनू बाइक से कलियर से धनौरी जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक विशाल पेड़ का मोटा टहना उनकी बाइक पर गिर गया, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- Rampur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...