देहरादून, नवम्बर 2 -- Dehradun News: धनतेरस और दिवाली के त्योहारी सीजन से ठीक पहले दून के बसंत विहार क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है। त्योहारों की खरीदारी के लिए सजे बाजारों के बीच शातिर चोरों ने बल्लीवाला चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने जीएमएस रोड स्थित दो दुकानों और शिवालिकपुरम के एक मकान में भी चोरी की। बसंत विहार थाना पुलिस ने रविवार रात तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में बढ़ी रौनक के बीच मुख्य वारदात शनिवार को बल्लीवाला चौक स्थित अर्जुन ज्वेलर्स में हुई। लक्खीबाग निवासी दुकान स्वामी अश्विनी कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने उनकी दुकान में घुसकर कर वहां रखे चार पाजेब, 20 से 30 चुटकी, 10 अ...