देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: विकासनगर। द एनफील्ड स्कूल विकासनगर में गुरुवार को गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा छह से 12वीं तक के 251 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक विरासत और भारतीय सभ्यता के समृद्ध इतिहास से परिचित कराना था। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही संस्कार और अनुशासन विकसित करने में भी सहायक हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओपी चुग ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होना भी जरूरी है। भारतीय संस्कृति के मू...