देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही हल्की रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही रिमझिम फुहारों और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से खासी राहत मिली है।सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा हुआ है। सुहाने मौसम के बीच शहर के प्रमुख इलाकों में खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि, सुबह के वक्त दफ्तरों और जरूरी कामों के लिए निकले लोगों को आवाजाही में थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Purnia News: रिमझिम बारिश से मिली राहत, चार दिनों तक हल्की वर्षा के आसार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...