Dehradun News: देहरादून में सफाई रिक्शा खराब, घरों में सड़ रहा कूड़ा
देहरादून, सितम्बर 14 -- Dehradun News: देहरादून। आर्यनगर समेत नगर निगम के कई वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था पटरी से उतर गई है। करीब दो सप्ताह से खराब ई-रिक्शा नगर निगम की वर्कशॉप में खड़े हैं, जिससे कई इलाकों में नियमित कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि कुछ कॉलोनियों में सप्ताह में मुश्किल से एक-दो दिन ही कूड़ा उठाया जा रहा है। इससे घरों में कूड़ा जमा होने के साथ दुर्गंध और गंदगी की समस्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों ने महापौर और नगर आयुक्त से अनुबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कारगी कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन में मशीनों का संचालन ठप होने से सफाई वाहनों और डंपरों से कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुसहरी घाट: शेड तो बना नहीं, कचरा कंपैक्टर मशीन भी गायब, दोगुनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.