देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: देहरादून। अनुबंध फाउंडेशन की ओर से 25 अक्तूबर को होगा वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 25 अक्तूबर को गांधी रोड स्थित अग्रवाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात की अनुबंध फाउंडेशन देहरादून में अंब्रीश कुमार अग्रवाल के सहयोग से कार्यक्रम कर रही है। भाग लेने के लिए इच्छुक लोग यहां पर आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसमें आयु सीमा 50 से 80 तक रखी गई है। फाउंडेशन के अध्यक्ष एनजी पटेल ने बताया कि फाउंडेशन अभीतक पूरे देश में 100 सम्मेलन कर चुकी है। इसके माध्यम से अभीतक 227 शादियां करा चुका है। फाउंडेशन को अभिनेता आमिर खान के होस्टेड शो 'सत्यमेव जयते' में सराहना मिली और 'इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' से भी सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अधिक जानकारी के ल...