देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून स्कॉलर्स में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने नाटक के माध्यम से शिक्षा, जागरूकता, नारी सम्मान और नैतिक मूल्यों के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने का संदेश दिया। बुधवार को दून स्कॉलर्स में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।प्रथम दिवस कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और 'विविधता में एकता' के संदेश को जीवंत किया। द्वितीय दिवस का कार्यक्रम 'समयचक्र - कल, आज और कल' विषय पर आधारित रहा। विद्यार्थियों ने अतीत के संस्कारों और आदर्शों, वर्तमान की सामाजिक चुनौतियों तथा भविष्...