देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: दून विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने वार्डन आवास में एक साथ चार फ्लैटों को निशाना बनाया है। चोरों ने दो फ्लैटों से लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया। जबकि, दो अन्य फ्लैटों में चोरी का प्रयास किया। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में फ्लैट संख्या 202 के निवासी डॉ. अचलेश डावरे ने बताया कि वह पिछले दस वर्षों से दून विश्वविद्यालय परिसर में रह रहे हैं। ग्रीष्मावकाश के चलते वह देहरादून से बाहर गए हुए थे। 15 जुलाई की देर शाम वह वापस लौटे, तो उनके फ्लैट के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर दोनों अलमारियों और सूटकेस का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। जांच करने ...