Dehradun News: दून में 436 ग्राम चरस के साथ बिजनौर का तस्कर गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: दून पुलिस ने बिजनौर जिले के तस्कर को 436 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला बिजनौर से यहां महंगे दाम पर बेचकर आसानी से कमाई के लालच में चरस लेकर पहुंचा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि बुधवार रात सरस्वती सोनी मार्ग, मातावाला बाग के खाली प्लॉट के पास से आरोपी प्रमोद कुमार (34) निवासी ऐथाई थाना चांदपुर जिला बिजनौर अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक प्रमोद बिजनौर के स्थानीय नशेड़ियों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सस्ते दामों पर चरस खरीदकर इकट्ठा करता था। इसके बाद वह इसे देहरादून लाकर नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.