देहरादून, सितम्बर 4 -- Dehradun News: देहरादून। रायपुर पुलिस ने रेखा बंसल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। बंसल परिवार की किताब की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया। वेतन नहीं मिलने पर आरोपी का वृद्धा से विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रमेंद्र डोबाल ने हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि 3 सितंबर को एमडीडीए कालोनी चंदर रोड निवासी 72 वर्षीय रेखा बंसल पत्नी दिनेश बंसल का शव कमरे में मिला था। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लिया था। यह भी पढ़ें- देहरादून में कारोबारी की पत्नी की हत्या: बिस्तर पर लाश, चादर मुड़ी न लूट हुई; करीबी पर शक जांच में पता चला कि रेखा बंसल के पति दिनेश बंसल की किताब की दुकान है। दुकान में काम...