देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार दोपहर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद रायपुर रोड, ईसी रोड, डीएल रोड, राजपुर रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इससे वाहन चालकों, राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने आपदा कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की ओर से दर्ज शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण करवाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...