देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून। गुरु मां पूर्णमती माताजी के देहरादून नगर प्रवेश पर आरती के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर देहरादून की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। माताजी की शोभायात्रा चमन विहार से शुरू होकर देहराखास,पटेल नगर, शिवाजी धर्मशाला, महावीर चौक, आढ़त बाजार गुरूद्वारा, रेलवे स्टेशन, लक्ष्मी प्लाजा होते हुए दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तक पहुंचेगी। इस मौके पर संस्था के महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल, निकुंज गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अंकुर जैन, संदीप जैन, अमित जैन, मनोज सिंघल, अंकुर गोयल, अर्चना गुप्ता, रुचि गुप्ता, मोहित गुप्ता, मयंक गर्ग, तेजेंद्र गर्ग ने गुरु माता का आशीर्वाद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...