Dehradun News: दून पावंटा हाईवे पर मासूम की मौत में मंगलवार को दर्ज कराया केस
देहरादून, जुलाई 8 -- Dehradun News: दून पावंटा हाईवे पर बीते 28 जून की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत मामले में मंगलवार को परिजनों ने केस दर्ज करा दिया। आरोपी चालक घटना के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया था। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। सेलाकुई के धूलकोट माफी निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीती 28 जून को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच उनका आठ वर्षीय पुत्र दक्ष कुमार नए हाईवे पर था। इसी दौरान एक काले रंग के अज्ञात वाहन ने लापरवाही और बेहद तेज गति से आते हुए दक्ष को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दक्ष उछलकर दूर जाकर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पिता पंकज कुमार ने बताया कि बच्चे को अचानक खोने के गहरे शोक में डूबे होने के कारण पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.