देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता दून के 232 जरूरतमंद परिवारों का अपने घर का सपना गुरुवार को साकार हो गया। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने धौलास आवासीय योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के चयनित लाभार्थियों को पारदर्शी डिजिटल लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से फ्लैट आवंटित किए।

कार्यक्रम में भागीदारी आईएसबीटी स्थित सिटी जंक्शन मॉल में आयोजित कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कंप्यूटरीकृत प्रणाली से भवन संख्या का आवंटन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार 'हर पात्र परिवार को अपना घर' देने के संकल्प पर मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' मंत्र के अनुरूप यह योजना गरीब परिवारों के सम्मान और सुरक्षा की मजबूत नींव...