देहरादून, सितम्बर 16 -- Dehradun News: देहरादून। नगर निगम देहरादून के सौ वार्डों में प्रस्तावित करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के टेंडर बुधवार को डाले जाएंगे। योजना के मुताबिक विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, नाली, पुश्ते समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्य कराए जाने हैं। नगर निगम ने वार्डवार जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित कार्यदायी संस्थाओं को काम सौंपा जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार कार्य शुरू होने के बाद विभिन्न वार्डों में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...