देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले जनपद में दूरसंचार कनेक्टिविटी को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी चिह्नित शैडो एरिया में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाए।

चुनाव से पहले नेटवर्क कनेक्टिविटी के निर्देश गुरुवार को जिला टेलीकॉम समिति एवं नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन की समीक्षा बैठक में डीएम डा. चौहान ने बीएसएनएल सहित सभी दूरसंचार कंपनियों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के सभी नेटवर्क विहीन एवं कमजोर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करें। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 19 शैडो एरिया चिह्न...