देहरादून, सितम्बर 21 -- Dehradun News: देहरादून। क्षेत्रीय सांस्कृतिक रामकला एवं समाज कल्याण समिति डांडा लखोंड, सहस्रधारा रोड की ओर से 32वां रामलीला महोत्सव 9 से 21 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। रामलीला का मंचन रामलीला मैदान, पंचायत भवन डांडा खुदानेवाला, आईटी पार्क के पास किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अभय कुकरेती ने बताया कि रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस दौरान उपाध्यक्ष अजय उनियाल, सचिव नवीन उनियाल, उपसचिव कमल किशोर पंत, सुरेश धीमान, वीर सिंह ठाकुर, रामकिशोर पंत, विनोद पंत, तनुज शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज पंत, संजय उनियाल, अवनीश कोठारी, जोंटी, संजीव फारसी और संजीव नारायण डोभाल समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Faridabad News:...