देहरादून, सितम्बर 8 -- Dehradun News: देहरादून, प्रमुख संवाददाता। दून के जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर मनजीत रावत और उपाध्यक्ष पद पर विधायक सहदेव पुंडीर के भाई भीम सिंह निर्विरोध चुने गए। इस बार भी भाजपा समर्थित दावेदार ही जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए। मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर मतदान होना था। 7 सितंबर को अध्यक्ष पद पर मनजीत सिंह रावत और उपाध्यक्ष पद पर भीम सिंह ने दावेदारी की थी। 8 सितंबर की सुबह नौ बजे से 11 बजे तक नामांकन होना था। चुनाव अधिकारी विजय थपलियाल समेत अधिकारी मौजूद रहे लेकिन 11 बजे तक अन्य किसी ने नामांकन नहीं किया। इस दौरान किसी ने आपत्ति भी नहीं की। चुनाव अधिकारी विजय थपलियाल ने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर मनजीत रावत और उपाध्यक्ष पद पर विधायक सहदेव पुंडीर क...