देहरादून, सितम्बर 6 -- Dehradun News: देहरादून। सौंग एनक्लेव विकास समिति और डेल्टा डिफेंस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सौंग एनक्लेव कॉलोनी में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कॉलोनीवासियों और एकेडमी के छात्रों ने कॉलोनी के मार्गों व सार्वजनिक स्थानों से करीब एक टन प्लास्टिक कचरा एकत्र किया, जिसे निस्तारण के लिए नगर निगम के वाहन से भेजा गया। समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह चौहान ने नागरिकों से स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की, वहीं संरक्षक शिव प्रसाद ममगाईं ने हर रविवार को सामूहिक सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया। डेल्टा डिफेंस एकेडमी के निदेशक कुलबीर चौधरी ने युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने पर जोर दिया। मौके पर रामेश्वर चौहान, राजीव पंवार, महेंद्र सिंह रावत, एमएस असवाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...