देहरादून, अक्टूबर 31 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में तैनात 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने 'समान कार्य, समान वेतन' की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। कर्मचारियों के काम बंद करने से वार्डों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने लगी है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हड़ताली कर्मचारियों को मनाने के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन वार्ता के लिए पहुंचीं, लेकिन कोई ठोस नतीजा न निकलने पर वार्ता विफल हो गई। कर्मचारी नेता विष्णु प्रसाद, अशोक कुमार और राहुल कुमार ने प्राचार्य, प्रशासनिक व लेखा अनुभाग के बाबुओं पर पिछले सात महीने से गुमराह करने का आरोप लगाया। बताया कि शुक्रवार को वित्त नियंत्रक संजीव कुमार सिंह से वार्ता हुई थी, उन्होंने स्पष्ट...