Dehradun News: दून अस्पताल में बच्चों की जांच पर संकट, टीबी के इलाज में अड़चन, ये है वजह
देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों की जांच पर संकट और टीबी के मरीजों के इलाज में अड़चन पैदा हो गई है। माइक्रोबायोलॉजी लैब में पीडियाट्रिक ब्लड कल्चर बोतल और एमजीआईटी जांच के लिए जरूरी किट की आपूर्ति प्रभावित होने से जांच व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह है कि पीडियाट्रिक ब्लड कल्चर की किट अब महज चार से पांच दिन की बची है, जबकि एमजीआईटी जांच की किट उपलब्ध नहीं होने के कारण करीब 15 दिन से जांच ठप है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से अस्पताल प्रबंधन को भेजे गए पत्र में दोनों जांचों के लिए जरूरी रिएजेंट, कंज्यूमेबल्स की आपूर्ति नहीं होने की जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि सामग्री उपलब्ध नहीं होने के कारण पीडियाट्रिक ब्लड कल्चर और एमजीआईटी टेस्ट करना संभव नहीं हो पा रहा है। सामग्री की आपूर्ति पूरी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.