Dehradun News: दून अस्पताल में पूर्व अफसर के चालक ने की तीमारदार से अभद्रता, बरपा हंगामा
देहरादून, अगस्त 19 -- Dehradun News: दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी के बाहर मंगलवार सुबह अस्पताल के एक पूर्व अधिकारी और वरिष्ठ डॉक्टर के चालक द्वारा तीमारदार से अभद्रता करने पर जमकर हंगामा हुआ। विवाद की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। पूर्व अधिकारी का चालक अपने साथी के साथ ओपीडी की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक युवक अपने परिजन को स्कूटी से अस्पताल लेकर पहुंचा। ओपीडी के पास स्कूटी चालक के पैर से हल्की सी टकरा गई। युवक के तुरंत माफी मांगने के बावजूद चालक ने उससे अभद्रता की और अस्पताल से बाहर निकालने की धमकी तक दे डाली।दोपहर करीब एक बजे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर चालक के इस रवैये पर भारी नाराजगी जताई और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.