देहरादून, नवम्बर 11 -- Dehradun News: दून अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत डॉक्टरों और कर्मचारियों को ढ़ाई करोड रुपये का इंसेंटिव जारी कर दिया गया है। बुधवार को एमएस डॉ. आरएस बिष्ट, नोडल डॉ. पवनीश लोहन, आयुष्मान समन्वयक दिनेश रावत ने प्रक्रिया पूरी कराई और बैंक में चैक एवं लिस्ट जमा करा दी है। दिवाली से पहले यह इंसेंटिव बांटा जाना था, लेकिन कुछ विभागों के सहमति नहीं देने की वजह से इंसेंटिव अटक गया था। अब पूरी लिस्ट तैयार हो गई है। इससे डॉक्टरों कर्मचारियों में खुशी की लहर है। खासकर छोटे एवं अल्पवेतन वाले कर्मचारियों में ज्यादा खुशी है। उन्होंने प्रबंधन का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...