Dehradun News: दून अस्पताल में जबड़े और गले की गांठ का जटिल ऑपरेशन
देहरादून, अगस्त 23 -- Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दंत रोग विभाग के डॉक्टरों ने एक उपलब्धि हासिल की है। दंत रोग व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की टीम ने 62 वर्षीय बुजुर्ग के गले की बड़ी गांठ (लैरिंक्स मास) और एक महीने पुराने जबड़े (मैंडिबल) के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया है। खास बात यह रही कि यह उच्च जोखिम वाली सर्जरी पूरी तरह से लोकल एनेस्थीसिया में की गई। गले में बड़ी गांठ होने के कारण मरीज को बेहोश कर सांस की नली में ट्यूब डालना (इंट्यूबेशन) जानलेवा हो सकता था। खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने लॉन्ग एक्टिंग ब्यूपीवीकेन नर्व ब्लॉक देकर और लैग स्क्रू तकनीक का प्रयोग कर बेहद सटीकता से जबड़े को जोड़ा। इस दौरान ईएनटी व एनेस्थीसिया टीम बैकअप में मुस्तैद रही। यह जटिल ऑपरेशन एचओडी प्रो. डॉ. अमित शाह, डॉ. अंकुर जोशी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.