देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय में चिकित्सकों ने चमोली जिले की 47 वर्षीय महिला के जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दिया है। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची इस महिला का रविवार को आपातकालीन स्थिति में ऑपरेशन किया गया। करीब पांच से छह घंटे चले इस जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। न्यूरोसर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी तिवारी और सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में यह सर्जरी की गई। इसमें एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. देवयानी व डॉ. मानसी के साथ ओटी स्टाफ जीवन और प्रीतम ने भी अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन के बाद महिला को वेंटिलेटर से हटाकर दो-तीन दिन आईसीयू में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। हालत में तेजी से सुधार होन...