Dehradun News: दून अस्पताल में आईसीयू बेड पर ही डायलिसिस की सुविधा शुरू
देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून। दून अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। आईसीयू और वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों को अब डायलिसिस के लिए वार्ड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की सहूलियत को देखते हुए आईसीयू बेड पर ही डायलिसिस की सुविधा शुरू कर दी है। अस्पताल में नौ बेड की डायलिसिस यूनिट है, जहां रोजाना 18-20 मरीजों की डायलिसिस होती है। अक्सर आईसीयू में भर्ती मरीजों को भी इसकी जरूरत होती है, लेकिन वेंटिलेटर सपोर्ट वाले मरीजों को यूनिट तक ले जाने में काफी परेशानी होती थी। इससे मरीजों में संक्रमण का खतरा भी रहता था।डायलिसिस यूनिट प्रभारी डॉ. हरीश बसेरा ने बताया कि इसके लिए अलग मशीन व आरओ प्लांट की व्यवस्था हुई है। अब तक दो मरीजों को आईसीयू में यह सुविधा दी गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.