देहरादून, अगस्त 20 -- Dehradun News: दून अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं पर शासन से उपसचिव केके शुक्ल ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से जवाब तलब किया है। जिसके बाद निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने भी प्राचार्य डॉ. गीता जैन से आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है। जिन आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है, उनमें गायनी विभाग के पंजीकरण काउंटर पर हंगामे, मरीजों की सुरक्षा के इंतजाम ठप, इलाज के बाद लावारिस मरीजों की लाचारी, तीमारदारों द्वारा महिला सुरक्षाकर्मी से मारपीट और इमरजेंसी की बदहाल एवं जनऔषधि की दवाएं वापस लौटाने एवं डॉक्टरों और स्टाफ द्वारा अभद्रता शामिल है。

परीक्षा नियंत्रक ने छोड़ा प्रभार, डॉ. शिखा को जिम्मेदारी दून मेडिकल कॉलेज में लगातार डॉक्टरों के इस्तीफे...