Dehradun News: दून अस्पताल में अनिल नैथानी को डीपीओ का प्रभार, बर्थवाल बने उप निदेशक फार्मेसी
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार नैथानी को प्रभारी अधिकारी फार्मेसी (डीपीओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व में यह पद संभाल रहे बलवंत सिंह बर्थवाल को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। शासन के आदेशों के बाद कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं। बर्थवाल को अपने कार्यभार से जुड़े सभी दस्तावेज और पत्रावलियां शीघ्र अनिल नैथानी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.