देहरादून, नवम्बर 3 -- Dehradun News: दून अस्पताल के ब्लड बैंक में एक बार फिर विवाद सामने आया है। यहां एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर पर लैब तकनीशियनों ने अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाकर प्राचार्य से शिकायत की है। इस पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने एचओडी मेडिसिन डॉ. विवेकानंद सत्यवली की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच बिठा दी है। सोमवार को इस कमेटी ने कर्मचारियों के अलावा डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए। कर्मचारियों ने कमेटी के सामने आरोपों को दोहराया। उन्होंने कहा कि प्रभारी की ओर से छुट्टी दिए जाने के बाद भी अनुपस्थिति दर्ज की गई। उधर, डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी और काम की अधिकता के चलते उन्होंने छुट्टी से मना किया था, लेकिन फिर भी कुछ छुट्टी चले गए और काम प्रभावित हुआ। इधर, प्राचार्य का कहना है कि...