Dehradun News: दून अस्पताल के पीआरओ बने दिनेश रावत और विनोद नैनवाल
देहरादून, अगस्त 6 -- Dehradun News: देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, प्रशासनिक कार्यों में मदद को आयुष्मान समन्वयक दिनेश रावत और पंजीकरण प्रभारी विनोद नैनवाल को पीआरओ नियुक्त किया है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने आदेश जारी कर उन्हें मरीजों की मदद, अफसरों से समन्वय, ओपीडी, ओटी इमरजेंसी बिल्डिंग पीआरओ सेल, हेल्प डेस्क के कर्मचारियों के रोस्टर, उपस्थिति, अवकाश और कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। पिछले दिनों कुछ कर्मचारियों की शिकायतें भी मिली थी। आदेश के मुताबिक सीपीआरओ महेंद्र भंडारी और पीआरओ रावत एवं नैनवाल के अलावा अब कोई अन्य पीआरओ नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.